'थप्पड़ कांड' के बाद पहली बार मुंबई में दिखे Will Smith, यूजर्स बोले- 'दूर हट जाओ, चांटा मार देगा'

Saturday, Apr 23, 2022 - 03:42 PM (IST)

मुंबईः ऑस्कर समारोह में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पहली बार पब्लिक प्लेस में नज़र आए। दरअसल, विल स्मिथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। स्मिथ को शनिवार को मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया।  जानकारी के मुताबिक, विल स्मिथ के साथ एयरपोर्ट पर इस्कॉन से जुड़ा एक शख्स भी था, बताया जा रहा कि विल स्मिथ महाराष्ट्र के वाड़ा में स्थित श्री श्री राधा वृंदावनबिहारी (इस्कॉन) में थे, यहां वह तीन दिनों तक रहे.  इससे पहले भी वह भारत आ चुके हैं, साथ ही सदगुरु से भी मिल चुके हैं।
 

एक अखबार के मुताबिक, विल जुहू के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरे थे और शनिवार को मुंबई से निकले थे। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में   वह हाथ हिलाकर फैन्स का अभिवादन करते दिख रहे हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

पत्नी के गंजेपन का मजाक उड़ाने पर जड़ा था थप्पड़
बता दें कि पिछले दिनों विल स्मिथ ऑस्कर समारोह में थप्पड़ कांड को लेकर सुर्खियों में आए थे उन्होंने क्रिस रॉक को सरेआम थप्पड़ मार दिया था दरअसल,  विल स्मिथ पिछले महीने 94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान शो की मेजबानी कर रहे कॉमेडियन के उनके एक मजाक के लिए थप्पड़ जड़ दिया था। क्रिस रॉक ने विल की पत्नी जैडा पिंकेट के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद उनके उपर ऑस्कर समारोह में 10 साल तक का बैन लगा है।
 

यूजर्स कर रहे ट्रोल 
वहीं दूसरी तरफ  विल स्मिथ के मुंबई आगमन पर यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर विल स्मिथ के शेयर हुए वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'चांटा मार देगा, ज्यादा चिपको मत बॉलीवुड का नहीं है ये।  वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई उसकी बीवी का नाम मत लेना। एक अन्य ने लिखा, 'यहां किसके कान खोलने आया है भाई। 

Anu Malhotra

Advertising