local holiday: होली के बाद 16 मार्च और 19 मार्च स्थानीय अवकाश...मार्च के अंत में भी मिलेगी तीन दिन की छुट्टी

punjabkesari.in Friday, Mar 14, 2025 - 11:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश में होली का त्योहार आते ही लोगों में उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। इस साल धुलेंडी 14 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी, जिसके बाद शनिवार (15 मार्च) और रविवार (16 मार्च) को सरकारी अवकाश रहेगा। यानी लोगों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

छह दिन तक मना सकते हैं होली की छुट्टी

अगर आप प्लानिंग करें, तो होली पर लगातार छह दिन की छुट्टियां भी ले सकते हैं।

➡ 13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन (ऐच्छिक अवकाश)
➡ 14 मार्च (शुक्रवार) – धुलेंडी (सरकारी अवकाश)
➡ 15 मार्च (शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
➡ 16 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश 
➡ 17-18 मार्च (सोमवार-मंगलवार) – यदि दो दिन की छुट्टी लें तो…
➡ 19 मार्च (बुधवार) – रंग पंचमी (स्थानीय अवकाश)

मार्च में और भी मिलेंगी छुट्टियां

मार्च के अंत में भी लोगों को तीन दिन की छुट्टी मिलेगी।

➡ 29 मार्च (शनिवार) – साप्ताहिक अवकाश
➡ 30 मार्च (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
➡ 31 मार्च (सोमवार) – हिंदू नववर्ष, चैतीचांद (अवकाश)

कर्मचारियों में उत्साह

इस साल होली और रंग पंचमी की छुट्टियों के चलते सरकारी कर्मचारियों को एक लंबा ब्रेक लेने का मौका मिल सकता है। 16 मार्च को रविवार के कारण चार दिन की छुट्टी भी मिलेगी, जिससे लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार को खास बना सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News