हिज्बुल चाहता है कि मूसा आ जाए संगठन में वापिस

Monday, May 22, 2017 - 05:31 PM (IST)

श्रीनगर : हिज्बुल मुझाहीदीन के टॉप के नेता जाकिर रशीद भट्ट अर्थात जाकिर मूसा के साथ संपर्क  करने की कोशिश कर रहे हैं। मूसा ने हाल ही में हिज्ब से संपर्क तोड़ा है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की जानकारी दी है कि भट्ट अर्थात मूसा को हिज्ब संगठन वापिस में लेना चाहता है और इसके लिए पूरी कोशिशें कर रहा है। मूसा ने हुरिर्यत के नेताओं के सिर काटने की धमकी दी थी जिसके बाद हिज्ब नाराज हो गया था और बाद में मूसा ने संगठन से अपना नाता तोड़ लिया था।


मूसा ने करीब दस दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। उसने कहा था कि कश्मीर के आन्दोलन को अगर हुरिर्यत या अलगाववादी नेता राजनीतिक रंग देने की कोशिश करेंगे तो वो उनका सिर काट कर लाल चौक पर लटका देगा। उसने कहा था कि आतंकियों का उद्दश्य कश्मीर में इस्लाम की स्थापना करना है। 23 वर्षीय मूसा इंजीनियर की पढ़ाई छोडक़र आतंकी बन गया था। इसके बाद हिज्बुल ने इस बयान को मूसा का व्यक्तिगत मामला करार दिया था।


सूत्रों के अनुसार मूसा और पाकिस्तानी आका घाटी में हिज्ब के कार्योंे से खुश नहीं हैं। मूसा और उसकी टीम पर जो निर्देश पास हुए हैं वो पाकिस्तानी आकाओं को मंजूर नहीं हैं।

 

Advertising