कश्मीर के गांदरबल में हिज्ब का आतंकी गिरफ्तार

Friday, Mar 30, 2018 - 05:42 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के गांदरबल से हिजबुल का एक आतंकवादी गिरफ्तार किया। इस बारे में एसएसपी फयाज अहमद लोन ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांदरबल के लोबार मोहल्ला में सुरक्षाबलों के कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों के भूमिगत कार्यकर्ता नजीर अहमद मलिक को गिरफ्तार किया गया।

 


एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि नजीर हिज्ब के आतंकियों को जरूरी मद्द मुहैया करवाता था। उसके पास कुछ अपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने इस संदर्भ में एक एफआईआर दर्ज कर ली है। नजीर को पुलिस हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 

Punjab Kesari

Advertising