हिटलर की मौत के नाम दर्ज है 30 अप्रैल का दिन

Monday, Apr 30, 2018 - 10:56 AM (IST)

 नई दिल्ली: इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख हिटलर की मौत और बांग्लादेश में चक्रवात से सवा लाख लोगों की मौत जैसी घटनाओं के नाम दर्ज है।  30 अप्रैल को घटित देश दुनिया की कुछ घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार है :  

  • 1598: अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।     
  • 1563: यहूदियों को चाल्र्स के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।     
  • 1789: जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।     
  • 1870: भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।     
  • 1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।   
  •  1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।     
  • 1975 : वियतनाम युद्ध का अंत।
  • 1991: बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर ।  

Anil dev

Advertising