जानिए! भारतीय और विश्व इतिहास में क्या-क्या हुआ 3 नवंबर के दिन

Saturday, Nov 03, 2018 - 01:20 PM (IST)

नई दिल्ली: सभ्यता की शुरुआत से ही इंसान की जिज्ञासा ने उसे नए-नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इंसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का आविष्कार किया और फिर अनंत अंतरिक्ष की गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला। वह यहीं नहीं रुका। अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है।मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था, लेकिन इंसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर, 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा, जो नीले आसमान के पार गया पहला जीवित प्राणी था। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इंसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता तैयार हुआ। देश-दुनिया के इतिहास में 3 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-   
  

  • 1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगजेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा। 1903: पनामा ने कोलंबिया से आजादी का ऐलान किया।      
  • 1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें ‘एलेक्जेंडर द ग्रेट’ और ‘मुगले आजम’ का जिक्र खास तौर से किया जा सकता है। 
  • 1911 : लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की। 
  • 1933 : अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन। उन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन का सिद्धांत देकर समाज के निर्धनतम लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान आर्किषत किया। 
  • 1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंचा वह पहला जीवित प्राणी था। 
  • 1992: राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने। 
  • 2004: अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।          
  • 2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया। 

Anil dev

Advertising