इतिहास में 12 मई: चीन में प्रलंयकारी भूकंप में 87 हजार लोगों की हुई थी मौत

Saturday, May 12, 2018 - 12:53 PM (IST)

नई दिल्ली: मई महीने का 12 वां दिन साल का 132 वां दिन है और इतिहास में इस दिन के नाम पर बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। बारह मई को चीन में प्रलंयकारी भूकंप आया था, जिसमें 87 हजार लोगों की मौत हो गई और करीब चार लाख लोग घायल हुए। देश दुनिया में 12 मई के नाम पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

  • 1459: राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की। 
  •  1689: इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ आग्सबर्ग बनाई।     
  •  1784: तीन सितम्बर, 1783 को हुआ पेरिस समझौता आज की तिथि से प्रभावी हुआ। 
  •  1847: विलियम क्लेटन ने ओडोमीटर का आविष्कार किया।     
  •  1915: क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।      
  • 1954 : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और राजनेता के. पलानीस्वामी का जन्म। 
  •  1965: इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।     
  •  1993 : हिन्दी के जाने माने कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।     
  •  2002 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर फिदेल कास्त्रो के साथ बातचीत करने के लिए पांच दिन की यात्रा पर क्यूबा पहुंचे। कास्त्रो की 1959 क्रांति के बाद से क्यूबा की यात्रा करने वाले कार्टर अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।  
  • 2008: चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मौत। भूकंप से तीन लाख 74,643 लोग घायल हुए।     
  • 2010: लीबिया में त्रिपोली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 लोगों की मौत।     
  • 2015: नेपाल में भूकंप से 218 लोगों की मौत और 3500 से  अधिक घायल।  

Anil dev

Advertising