इतिहास: आज के दिन लुई पाश्चर ने रेबीज का टीका खोजा

Friday, Jul 06, 2018 - 10:11 AM (IST)

नई दिल्ली: छह जुलाई के दिन की इतिहास में एक खास जगह है। इंसान हमेशा से बीमारियों से बचने और इनपर अंकुश लगाने के उपाय करता रहा है। आज दुनिया के बहुत से देश बहुत सी बीमारियों से मुक्त हैं, लेकिन उसके लिए बहुत से लोगों को बरसों तक मेहनत करके बीमारी से बचाव की दवा का अविष्कार करना पड़ा। उन्हीं के प्रयासों से आज चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों का सफाया किया जा सका और बहुत सी बीमारियों के टीके उपलब्ध होने से उनसे बचाव संभव हो पाया।  रेबीज भी एक ऐसी बीमारी है, जिसका संक्रमण जानलेवा होता है। लुई पाश्चर ने 1885 में छह जुलाई के दिन रेबीज के टीके का सफल परीक्षण किया। उनकी इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में क्रांति ला दी और मानवता को एक बड़े संकट से बचा लिया। छह जुलाई की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-     
 

  • 1483 : रिचर्ड इंग्लैंड के राजा बने। 1885 : लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 
  • 1901 : जनसंघ के संस्थापक और भारतीय राजनीतिज्ञ श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।  
  • 1923 : सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना। 1935 : बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म।
  • 1944 : महात्मा गांधी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने पहली बार‘राष्ट्रपिता’कहकर संबोधित किया.
  • 1964 : अफ्रीका महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आकााद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 
  • 1986 : दलित नेता जगजीवन राम का निधन ।     
  •  2002 : अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की काबुल में हत्या कर दी गई। 
  • 2002 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
  •  2005 : मैक्सिको में मानव का चालीस हकाार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला। 
  • 2006 : 44 वर्ष बाद भारत-चीन में 1962 के युद्ध के बाद से बंद पड़े नाथुला दर्रे को खोला गया। यहां से भारत और चीन के बीच व्यापार होता था। 
  • 2008 : दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
  • 2009 : जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।  

Anil dev

Advertising