आज के दिन स्वतंत्र भारत में पहला डाक टिकट जय हिंद हुआ था जारी

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली: हर तारीख की तरह 21 नवम्बर के नाम भी कुछ प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं। आज ही के दिन स्वतंत्रता के बाद पहला डाक टिकट जारी हुआ था। वहीं, उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म भी 21 नवंबर को ही हुआ। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
 

 

  • 1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन। 
  • 1872 : कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म। 
  • 1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए) बम्बई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की। 
  • 1939 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म। 
  • 1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म। 
  • 1947 : स्वतंत्रता के बाद साढ़े तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट जय हिन्द जारी किया गया। 
  • 1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की। 
  • 1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत। 
  • 1970 : भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन। 
  • 2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News