इतिहास: आज ही के दिन अंग्रेजों की टुकड़ी ने नवाज सिराजुद्दौला के सामने किया था समर्पण

Thursday, Jun 21, 2018 - 12:43 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत पर दो सौ साल से भी ज्यादा लंबा शासन करने वाले अंग्रेजों को भारत के एक नवाब ने नाकों चने चबवा दिए थे। इतिहास में 21 जून का दिन इसी लड़ाई, उसके बाद अंग्रेजों के आत्मसमर्पण और उनके 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने के नाम दर्ज है। दरअसल भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारिक से राजनीतिक कंपनी में बदलने की शुरूआत भी इसी युद्ध से हुई। झगड़ा शुरू हुआ बंगाल में व्यापारिक कंपनियों के रूप में मौजूद फ्रांसीसियों और अंग्रेजों की आपसी प्रतिद्वंद्विता के साथ। दोनों ने अपनी-अपनी कंपनियों की किलेबंदी शुरू कर दी थी। इसपर बंगाल के नवाब सिराजुदौला ने रोक लगा दी। फ्रांसीसी तो मान गये लेकिन अंग्रेजों ने फरमान को अनसुना कर दिया।  इसके बाद ही सिराजुदौला ने कंपनी के कासिम बाजार स्थित किले पर आक्रमण कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए बाध्य किया। कहा जाता है कि युद्ध के बाद 146 अंग्रेजों को 18 फुट लंबे तथा 14 फुट 10 इंच चौड़े एक कमरे में बंद कर दिया गया था, जिसमें से सिर्फ 23 अंग्रेज ही बच पाए थे। जून, 1756 मेँ घटी यह घटना इतिहास में ब्लैक होल के नाम से विख्यात है।  21 जून को इतिहास में दर्ज अन्य घटनाएं हैं......

     

  • 1756 : जॉन जेड हॉलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी के बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण के बाद 146 अंग्रेजों को एक कमरे में बंद किया गया। उनमें से 123 की मौत।      
  • 1862 : ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।     
  •  1898 : अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।     
  •  1933 : भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म।     
  •  1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।      
  • 1975 : वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट विश्व कप जीता।      
  • 1991 - पी.वी. नरसिम्हाराव ने भारत के नौंवे प्रधानमंत्री बनें।     
  •  2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने आतंकवादी विरोधी क़ानून बहाल किया।     
  •  2003 : जेके रोङ्क्षलग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फोनिक्स ​जारी।      
  • 2008 - फलिपीन में विनाशकारी तूफान फेंगसेन से सैकड़ों लोगों की मृत्यु।      
  • 2009 - भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।     
  • 2012 - ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणाॢथयों की मौत।      
  •  2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इसी दिन विश्व संगीत दिवस भी मनाया जाता है।     

Anil dev

Advertising