इतिहास: ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के रूप में मनाया जाता है आज का दिन

Monday, Dec 10, 2018 - 10:12 AM (IST)

नई दिल्ली: साल के हर दिन की तरह 10 दिसम्बर का दिन भी कई घटनाओं के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज है। मानवाधिकारों की ²ष्टि से इस तारीख का खास महत्व है क्योंकि 10 दिसम्बर के दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसम्बर के दिन को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आर्किषत करना था। 10 दिसंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  
 

  • 1878- जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म। 
  • 1896- नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्‍फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन। 
  • 1898- पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
  •  1902- तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला। 
  • 1950- अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया। 
  • 2001- दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन। 
  • 2007- क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।  
  • 2016- तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत।     

Anil dev

Advertising