महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन

Tuesday, Oct 02, 2018 - 10:13 AM (IST)

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर 1869 को पैदा हुए और उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया गया ‘जय जवान जय किसान’ का उनका नारा आज के परिप्रेक्ष्य में भी सटीक और सार्थक है।  देश दुनिया के इतिहास में 2 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-      

  •  1836 : प्रकृतिविद् चार्ल्स डार्विन अपने अध्ययन से जुड़ी महत्वपूर्ण सामग्री एकत्र करके पांच बरस की यात्रा के बाद इंग्लैंड वापिस लौटे।  
  • 1869 : मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ । देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इस संत ने अपनी नि:स्वार्थ भावना और हथियार उठाए बिना अंग्रेजों को देश से खदेड़ बाहर किया और ‘महात्मा’ कहलाए। 
  • 1904 : लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन। एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वह अपनी सादगी और जय जवान जय किसान के नारे के साथ जन जन में लोकप्रिय हुए। 1965 के भारत पाक युद्ध के समय उन्होंने पूरी ²ढ़ता से दुश्मन को मात दी। 
  • 1968: मैक्सिको सिटी में होने वाले ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का खूनी आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 की मौत।     
  •  1968: ब्रिटेन की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया। देश के इतिहास में पहली बार र्बिमंघम की शीला थोन्र्स ने गर्भ की निर्धारित अवधि से दो महीने पहले आपरेशन के जरिए चार लड़कों और दो लड़कियों को जन्म दिया।      
  •   2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। 2001 - 19 देशों के संगठन नाटो ने अफगानिस्तान पर हमले के लिए हरी झंडी दी। 2006 - परमाणु ईधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्ररीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

Anil dev

Advertising