आज का इतिहास: ताशकंद समझौते के बाद अर्थी में आया था भारत का ये ''लाल''

Friday, Jan 11, 2019 - 10:31 AM (IST)

नई दिल्ली: देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय किसान, जय जवान’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को निधन हुआ। अपनी साफ सुथरी छवि और सादगी के लिए प्रसिद्ध शास्त्री ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद नौ जून 1964 को प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। वह करीब 18 महीने तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके नेतृत्व में भारत ने 1965 की जंग में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। ताशकन्द में पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद 11 जनवरी 1966 की रात में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। देश और दुनिया के इतिहास में 11 जनवरी को घटित अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है
 

  • 1569 : इंग्लैण्ड में पहली लॉटरी का शुभारम्भ हुआ।
  • 1922: डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई थी। 
  • 1942: द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान ने कुआलालंपुर पर अधिकार किया। 
  • 1954: बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी का जन्‍म हुआ था। 
  • 1962: पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में पत्थरों और बर्फ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर बफऱ् और चट्टानों की तह के नीचे दब गए जिसमें कम से कम दो हकाार लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1966: लाल बहादुर शास्‍त्री का ताशकंद में निधन। 
  • 1972 : बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की। 
  • 1998: अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी इस्लामी चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया था।     

Anil dev

Advertising