इतिहास:  लिट्टे पर भारत ने 1992 में आज ही के दिन लगाया था प्रतिबंध

Monday, May 14, 2018 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्ली: इतिहास में विभिन्न कारणों से याद किएजाने वाले 14 मई के दिन ही भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने गैरकानूनी गतिविधियां संबंधी अधिनियम के तहत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर 14 मई 1992 को प्रतिबंध लगा दिया था। संगठन पर यूरोपीय संघ, कनाडा और अमेरिका में भी प्रतिबंध लगा हुआ है। गौरतलब है कि श्रीलंका के विरूद्ध लिट्टे के संघर्ष के दौरान शांति बहाली के लिए द्वीपीय देश गयी भारतीय सेना को वहां बल प्रयोग करना पड़ा था। अंतत: नतीजा यह रहा कि लिट्टे ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 1991 में मानव बम के जरिए हत्या कर दी थी। देश और दुनिया के इतिहास में 14 मई को दर्ज प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं....

    
1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या और लुईस तेरहवें फ्रांस की गद्दी पर बैठे।      
1702 : इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।      
1811 : पराग्वे स्पेन से मुक्त हुआ।
1878 : पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पंजीकरण करवाया था। 
1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े।     
1908 : पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।      
1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया।      
1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।      
1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना।      
1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी।      
1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म दिवस।      
1992 : भारत ने लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया ।      
2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए।      
2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना।      

Anil dev

Advertising