इतिहास: आज के दिन ही एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने फतह किया था एवरेस्ट

Tuesday, May 29, 2018 - 10:48 AM (IST)

नई दिल्ली: देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है। दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की ऊंची चोटियों पर फतह हासिल कर ली थी। ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 29 मई का दिन कई और घटनाओं के लिए भी दर्ज है। इन घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

  • 1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 
  •  1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन हो गया। 
  •  1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई। 
  •  1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन ।       
  • 1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।  
  • 1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।  
  • 2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनी।  

Anil dev

Advertising