आज के दिन हुआ था युवाओं को प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म

Saturday, Jan 12, 2019 - 10:40 AM (IST)

नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो में हुई धर्म सभा में अपने धाराप्रवाह भाषण के कारण अंतरराष्ट्रीय सुॢखयों में आए भारतीय संन्यासी स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को बंगाल में हुआ था। स्वामी विवेकानंद अपने ओजपूर्ण और बेबाक भाषणों के कारण काफी लोकप्रिय हुए विशेषकर के युवाओं के बीच में। इसी कारण उनके जन्म को पूरा राष्ट्र ‘युवा दिवस’ के रूप में मनाता है। उन्होंने मानवता की सेवा एवं परोपकार के लिए 1897 में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। इस मिशन का नाम विवेकानंद ने अपने गुरू रामकृष्ण परमहंस के नाम पर रखा था।  देश और दुनिया के इतिहास में 12 जनवरी को घटित अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का ब्यौरा इस प्रकार है :- 
 

  • 1931: पाकिस्तान के मशहूर उर्दू शायर अहमद फराज का जन्म हुआ।      
  • 1934: भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारी सूर्यसेन को 12 जनवरी 1934 को अंग्रेजों ने फांसी पर लटका दिया।
  • 1976: जासूसी उपन्यासों की मशहूर लेखिका अगाथा क्रिस्टी का निधन हो गया।       
  • 1991: अमेरिकी संसद ने इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की मंजूर दी।       
  • 2008: कोलकाता के बाजार में लगी आग से सैकड़ों दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई।     

Anil dev

Advertising