अपनी पार्टी ने मांगा जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा

Monday, Mar 08, 2021 - 07:52 PM (IST)

साम्बा, : पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) ने केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा है। आज विजयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने केन्द्र सरकार से कहा कि वह राज्य को स्टेटहुड लौटाए जो प्रदेश की जनता का अधिकार है। इससे पहले उन्होंने पार्टी का झंडा भी फहराया और कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि जेकेएपी राज्य का भविष्य है और आने वाले समय यह एक बड़ी राजनीतिक ताकत व जनता की आवाज बन कर उभरेगी। इस मौके पर पार्टी नेता बचन चौधरी, बृजमोहन दत्ता, बिल्लू चौधरी, पूर्व सरपंच मनिराम, गंभीर सिंह सहित बड़ी तादाद मेें कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Monika Jamwal

Advertising