हिन्दूओं के पांच बच्चे होने चाहियें और सबके हाथों में हथियार हों : दिनेश भारती

Monday, Dec 17, 2018 - 04:45 PM (IST)

जम्मू: जम्मू के महंत दिनेश भारती ने कहा है कि अगर हिन्दूओं को अपना अस्तित्व बचाना है तो उन्हें पांच-पांच बच्चे पैदा करने होंगे और सभी के हाथों में हथियार देने होंगे। उन्होंने कहा कि यह इसलिए होना चाहियं कि अगर उन पर कोई गलत दृष्टि डालता है तो वे उसकी आंखें निकाल सकें। जम्मू में विश्व हिन्दू परिषद् की एक सभा को संबोधित करते हुये भारती ने यह बयान दिया।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समाज के स्वामी जगदगुरू हंसदेवाचार्य जी मुख्य अतिथि थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रधान रविन्द्र रैना, पूर्व मुत्री सत शर्मा, शाम चौधरी और चन्द्र प्रकाश गंगा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। दिनेश भारती वर्ष 2008 में उस समय चर्चा में आए थे जब जम्मू में अमरनाथ भूमि विवाद का जोर था। भारती ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2039 में कोई भी हिन्दू प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। उन्होंन कहा, मैं निवेदन करता हूं कि हिन्दू पांच-पांच बच्चे पैदा करे और सभी के हाथों में हथियार थमाए।
 

Monika Jamwal

Advertising