भगवा नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे हिन्दू संगठन

Tuesday, Jul 26, 2016 - 09:49 PM (IST)

मुंबइ: कई हिन्दू संगठन बृहस्पतिवार को ‘‘बिना किसी स्पष्ट कारण’’ के एक के बाद एक भगवा नेताओं को जेल भेजने और सनातन संस्था को प्रतिबंधित करने की ‘‘अनुचित’’ मांग के खिलाफ आंदोलन करेंगे। हिन्दू विधिधन्य परिषद के प्रमुख वीरेंद्र इचलकरंजीकर ने यहां संवाददाता समेलन के दौरान कहा, ‘‘आसाराम, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और हिन्दू राष्ट्र सेना के संस्थापक अध्यक्ष धनंजय देसाई आज भी बिना किसी स्पष्ट कारण के जेल में है। वहीं सनातन संस्था को प्रतिबंधित करने की भी अनुचित मांग की जा रही है।’’
 
आसाराम बलात्कार के आरोपों में जेल में है जबकि ठाकुर 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी है। उन्होंने कहा कि सभी ‘‘देशभक्त और धर्मनिष्ठ’’ हिन्दू संगठन इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट हैं और सभी संगठन 28 जुलाई को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन करेंगे।
Advertising