हिंदी दिवस पर ‘हिंदीमय’ हो गया सोशल मीडिया

Thursday, Sep 14, 2017 - 05:04 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया में रोजाना किसी न किसी विषय पर चर्चा और बहस होती है लेकिन हिंदी दिवस के मौके पर आज का दिन पूरी तरह से हिंदी के नाम रहा। ज्यादातर यूजर्स ने हिंदी के बारे में बात की और समूचा सोशल मीडिया ‘हिंदीमय’ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर पर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। सुबह से ट्विटर पर हिंदी दिवस ट्रेंड करने लगा और लोगों ने हिंदी के अतीत, वर्तमान और भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। राजनीति जगत से लेकर पत्रकार जगत, तकरीबन हर क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भी हिंदी दिवस की शुभकमानाएं दीं।  

 हिंदी दिवस संदेश

#हिंदीदिवस की हार्दिक बधाई। pic.twitter.com/nST8LN2K2V

— MuslimRashtriyaManch (@MediaMrm) September 13, 2017


कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने ट्विटर पर कहा कि हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो समूचे भारत को एक सूत्र में पिरोकर रख सकती है। हिंदी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि हिंदी भाषा हमारे राष्ट्र का गौरव है और हमारी संस्कृति से जुड़ी है। हमें हमारी राजभाषा हिंदी पर गर्व करना चाहिए। 

 विश्व हिंदी दिवस पर मनीष सिसोदिया ने भी दी बधाई 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि हिंदी दिवस पर सभी हिंदी प्रेमियों को शुभकामनाएं। मेरे लिए हिंदी मात्र भाषा नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के साथ जीने का माध्यम है। अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। हिंदी भाषा सांझी विरासत का प्रतीक है, देश की आत्मा है।

 

 

Anjna

Advertising