'Big Boss 13' फेम इस एक्ट्रेस से गैंगस्टर ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती! साथ भेजा धमकी भरा ई-मेल, अलर्ट हुई पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' फेम हिमांशी खुराना को विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के साथ गैंगस्टर ने एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग भी की है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट पर है और एक्ट्रेस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ईमेल के जरिए मिली धमकी

मोहाली के एसपी (डी) सौरभ जिंदल के अनुसार, यह धमकी हिमांशी को ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। पुलिस ने सोहाना थाना में गैंगस्टर जीशान अख्तर के खिलाफ धारा 308(4) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब उस आईपी एड्रेस की जांच कर रही है जिससे यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया था।

PunjabKesari

इन्हें भी मिल चुकी है धमकी

 हिमांशी के अलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने व्हाट्सएप पर वॉयस नोट भेजकर धमकाया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज की पुष्टि की है। हैरी ने रणवीर के साथ-साथ उनके करीबियों और मैनेजरों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इससे पहले, मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर के बाहर भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। इस हमले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर और हैरी बॉक्सर ने ली थी।

सिंगर्स को भी मिल रहे हैं फिरौती के कॉल

गैंगस्टरों का यह जाल पूरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में फैलता जा रहा है। इसी साल जनवरी में मशहूर सिंगर बी-प्राक और उनके साथी दिलनूर को भी जबरन वसूली के कॉल आए थे। इंडस्ट्री में बढ़ते इस अपराध ने कलाकारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News