Himachal election result: हिमाचल में नहीं चला 'मोदी मौजिक', कांग्रेस ने बनाई बढ़त...AAP खाली हाथ

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 03:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज नहीं राज ही बदला है। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक नहीं चला तो वहीं कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। हिमाचल चुनाव की जो सबसे बड़ी बात है वो यह कि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है।

शुरुआती रूझान : 68/68

पार्टी सीट आगे जीत
भाजपा 13 13
कांग्रेस 19 20
आप 00 00
अन्य 00 03

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News