पिंक सिटी पहुंची हिलेरी क्लिंटन, जोधपुर में हुआ कलाई में फ्रैक्चर

Thursday, Mar 15, 2018 - 05:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दो दिवसीय दौरे पर भारत आई अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वीरवार सुबह जयपुर पहुंच गई। वे जोधपुर से चार्टर प्लेन से जयपुर पहुंची जहां कुछ समय रूकने के बाद वे वापस जाएंगी। कड़ी सुरक्षा में जयपुर पहुंची हिलेरी का एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल अधिकारियों ने स्वागत किया। होटल में आराम करने के बाद वह आमेर व सिटी पैलेस जाएंगी। हिलेरी पहले भी आमेर जा चुकी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्विंटन कई बार जयपुर की तारीफ कर चुके हैं।

बता दें कि 70 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन अपने कुछ दोस्तों के साथ इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। वह मंगलवार दोपहर घुमने के लिए जोधपुर गई थी लेकिन वहां मांडू में पैर फिसलने से उनकी कलाई में फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में हिलेरी की कलाई का एक्सरे व सीटी स्कैन किया गया। उनकी रिपोर्ट तुरंत ऑनलाइन अमेरिका भेजी गई। उनकी कलाई का पूरा इलाज अमेरिका लौटने पर ही किया जाएगा। 


हिलेरी ने वर्ष 1975 में बिल क्लिंटन से शादी की। वर्ष 1993 से 2001 तक उनके पति बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी हिलेरी वर्ष 2009 से 13 तक अमेरिकी की विदेश मंत्री रही। वर्ष 2016 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ा लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

Advertising