मोदी की रैली पर आतंकी हमले का साया, हाई अलर्ट

Wednesday, Jan 30, 2019 - 12:00 PM (IST)

जम्मू/साम्बा (संजीव): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 3 फरवरी को राज्य के दौरे से पहले अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले के विजयपुर इलाके, जहां 3 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी एक विशाल रैली को संबोधित करने वाले हैं, के पास बसंतर नाले में संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है और समूचे इलाके की घेराबंदी कर गहन तलाशी अभियान भी शुरू किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आई.बी.) से लगा बसंतर नदी का यह क्षेत्र आतंकवादियों की घुसपैठ का रास्ता भी रहा है।


सेना के प्रवक्ता लै. कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि गत मध्य रात्रि के बाद रामगढ़ थाने के अधीन आते कौलपुर इलाके में सेना के जवानों द्वारा संदिग्ध गतिविधि देखी गई, जिसके बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध देखे जाने के बाद जवानों ने कई राऊंड फायर भी किए। बाद में सेना के जवानों ने पुलिस, बी.एस.एफ. और सी.आर.पी.एफ. की मदद से अभियान को बढ़ाते हुए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली। 
सनद रहे कि 3 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी विजयपुर के निकट देवक के पास एम्स (अखिल भारतीय आयुॢवज्ञान संस्थान) का शिलान्यास करने के बाद एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। 

Monika Jamwal

Advertising