high alert पर मन्दिरों का शहर जम्मू, मीरां साहिब और कटरा में सर्च आपरेशन जारी

Thursday, Aug 24, 2017 - 12:15 PM (IST)

जम्मू: पुंछ में आतंकियों की घुसपैंठ की खबर के बाद मन्दिरों के शहर जम्मू में high alert घोषित कर दिया गया है। वहीं धर्मनगरी कटरा में high alert किया गया है। वैष्णो देवी में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। यात्रियों की गहन जांच की जा रही है और साथ ही वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार उधमपुर में भी सर्च आपरेशन शुरू किया गया है जबकि जम्मू के मीरां साहिब में सुबह से सर्च आपरेशन चल रहा है।


सुबह से इस बात के समाचार मिल रहे हैं कि पुंछ के रास्ते कुछ आतंकियों ने घुसपैंठ की है और ये सब सुसाइड बाम्बर हैं। इन आतंकियों के निशाने पर धार्मिक स्थल हैं। समाचार मिलने के बाद सबसे पहले कटरा और जम्मू की सुरक्षा बढ़ाई गई है। एसएसपी राजीव पांडे ने हमारे प्रतिनिधी से बात करते हुए कहा कि पुंछ से कोई घुसपैठ नहीं हुई है और ये खबरें बेबुनियाद हैं।

आरएसपुरा में जारी है सर्च आपरेशन
वहीं जम्मू के आरएसपुरा में सुबह से सर्च आपरेशन जारी है। डीसी जम्मू राजीव रंजन और एसएसपी सुनील गुप्ता मौके पर पहुंच गए हैं।

 

Advertising