Independence day special- 71 साल से यहां आधी रात को फहराया जाता है तिरंगा

Tuesday, Aug 15, 2017 - 04:22 PM (IST)

पटनाः जहां पूरे देश में तिरंगा स्वतंत्रता दिवस यानि कि 15 अगस्त को फहराया जाता है। वहीं बिहार के पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस पर आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, यह परंपरा पिछले 71 सालों से चली आ रही है जो आज भी जारी है। दरअसल,14 अगस्त 1947 की आधी रात को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उस समय पूर्णिया के भट्ठा बाजार के चौक पर लोग रेडियो पर समारोह का प्रसारण सुन रहे थे।

स्वत्रंता सेनानी रामेश्वर प्रसाद सिंह भी वहीं मौजूद थे उन्होंने उसी समय तिरंगा फहराया था। तभी से भट्ठा बाजार के चौक पर स्वतंत्रता दिवस पर आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। वहां के रहने वाले लोगों के मुताबिक पिछले 71 वर्षों से 15 अगस्त को रात 12.01 मिनट पर रामाश्रय प्रसाद सिंह के पोते बिपुल प्रसाद सिंह तिरंगा फहराते हैं. राष्ट्रगान होता है। भारत माता की जय के नारे लगते हैं और लोगों को जलेबी खिलाई जाती है. बाघा बॉर्डर पर भी आधी रात को तिरंगा फहराया जाता है। यानी पूर्णिया देश का ऐसा दूसरा स्थान है, जहां आधी रात को ध्वजारोहण का कार्यक्रम होता है।

Advertising