गरीब कन्या की शादी में मद्द का हाथ बनकर पहुंची हैल्पिंग हैंड संस्था

Thursday, Nov 26, 2020 - 02:40 PM (IST)

साम्बा: बड़ी-ब्राह्मणा की संस्था हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट ने अपनी संस्था की तरफ से एक गरीब परिवार की लडक़ी की शादी में जरूरी सामान की पेशगी की, जैसे कि रोशन शादी के कपड़े और कुछ नकदी उस लडक़ी को भेंट की। शादी के इस जरूरी सामान का बंदोबस्त करने के बाद एसडीपीओ बड़ी ब्राह्मणा डीएसपी (आईपीएस) मोहिता शर्मा की मौजूदगी में उन्होंने लडक़ी को यह चीजें प्रदान की।

 

इस मौके पर संस्था के चेयरमैन चिंकल थापा ने बताया कि संस्था की हमेशा से पहल रही है कि कोई भी गरीब परिवार की बच्ची की शादी के लिए वह हमेशा उनकी मदद के लिए तत्पर रहते हैं। जैसे ही हमें इस लडक़ी के बारे में पता चला तो हमारी संस्था ने जल्दी से शादी के जरूरी सामान का बंदोबस्त करके उसको प्रदान कर दिया और संस्था का यह प्रयास निरंतर आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर संस्था के सदस्य मोहम्मद फारूक, शीतल सिंह, खुशवीर सिंह, तेजराम डोगरा, संजय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, राजेश कुमार, राजकुमार और सर्वेंद्र पांडे भी मौजूद थे।
 

Monika Jamwal

Advertising