मुंबई- गोरेगांव में हेलीकॉप्टर क्रैश, 1 की मौत व 3 लोग घायल

Sunday, Dec 11, 2016 - 06:37 PM (IST)

मुंबई: मुंबई में उपशहरी क्षेत्र गोरेगांव की आरे कॉलोनी में तकनीकी खराबी के कारण आज एक हेलीकॉप्टर ने आपात स्थिति में उतरने का प्रयास किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एक निजी हेलीकाप्टर ‘रोबिनसन आर 44’ ने जुहू से उड़ान भरी थी और इसके बाद तकनीकी खराबी के कारण आरे कॉलोनी में हेलीकॉप्टर ने आपात स्थिति में उतरने का प्रयास किया।

इसी दौरान उसमे आग लग गई और हेलीकॉप्टर के पायलट तथा उसमें सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती सेवन हिल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertising