मुंबई में हाई अलर्ट ,  उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

punjabkesari.in Saturday, Jun 12, 2021 - 08:59 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में आज मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले  24 घंटे में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल मानसून के सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक देने की संभावना है। 

PunjabKesari
अगले  24 घंटे में भारी बारिश की संभावना 
मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र ने शनिवार को कुछ स्थानों पर ‘‘ तेज से काफी तेज’’ और कोंकण तथा गोवा के दूर दराज के इलाकों में ‘‘बेहद भारी’’ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

PunjabKesari

दिल्ली में 15 जून को  दस्तक देगा मानसून 
विभाग ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो  दिल्ली में इस साल मानसून सामान्य तिथि से 12 दिन पहले यानी 15 जून को दस्तक दे सकता है। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2008 में भी मानसून 15 जून को दिल्ली पहुंचा था। उन्होंने कहा कि मानसून के समय से पहले आने की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस बार यह (मानसून) 15 जून को दिल्ली पहुंच सकता है। आईएमडी ने बताया कि उत्तरपश्चिमर बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। 

PunjabKesari
 ओडिशा, झारखंड की ओर बढ़ रहा मानसून
 अगले तीन से चार दिन में ओडिशा, झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मानसून के अगले पांच से छह दिन के दौरान दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छा जाने की उम्मीद है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत के मुताबिक वर्ष 2013 में मानूसन 16 जून तक देश के सभी हिस्सों तक पहुंच गया था। पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून पहुंच गया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News