मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट
Friday, Jun 29, 2018 - 11:30 AM (IST)
मुंबई: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी, मुंबई ने एक चेतावनी जारी कर कहा, ‘‘वृहद मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।’’ आईएमडी के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि आज सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शुक्रवार तक चेतावनी जारी रहेगी।
मुंबई और ठाणे जिले में पिछले सप्ताहांत भारी बारिश हुई। दोनों जिलों में सोमवार को भी तेज बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया और उपनगरीय ट्रेनों के आवागमन में देरी हुई।