गर्मी से बेहाल लोगों ने किया नहरों का रूख

Monday, May 27, 2019 - 08:14 PM (IST)

जम्मू (रोशनी): जम्मू संभाग में गर्मी बढऩे से लोगों का बुरा हाल है। सूरज आग उगलने लगा है। गर्मी से जहां लोगों का बुरा हाल है, वहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। हालांकि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सैल्सियस रहा लेकिन गर्म लू चलने से लोगों के  लिए घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत पाने के लिए नहरों का रूख किया।


विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में गर्मी अधिक बढ़ती जा रही है। तापमान में इजाफा होने से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। धूप में निकलना मुहाल हो रहा है। दिन के समय बाजारों में चहल-पहल कम हो गई है। गर्मी में लोग घर में रहना पसंद कर रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे और बड़े नहरों, नदियों की ओर रुख कर रहे हैं।  

Monika Jamwal

Advertising