जम्मू में बीती सबसे गर्म रात, तापमान 40 के पार

Monday, Jun 04, 2018 - 10:30 PM (IST)

जम्मू: जम्मू में गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार रात सबसे गर्म रात दर्ज की गई। सोमवार को पारा 40 के पार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पारा 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दो दिनों से गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गये हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नहरों में डूबकी लगाने के साथ-साथ ही हिल स्टेशनों का भी रूख कर रहे हैं।वहीं मौसम विभाग ने फिलहाल इसी तरह की गर्मी के आसार बताए हैं।


जम्मू कश्मीर में गर्म लहर का प्रकोप है। श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा को आने वाले श्रद्धालुओं को भी क$ड़ी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कटरा बेस कैंप का तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया। 
 

Monika Jamwal

Advertising