जख्मी बच्चे को गोद में लेकर इस कदर रोई ये ''मां'', लाेग नहीं राेक सके आंसू!

Wednesday, May 10, 2017 - 06:08 PM (IST)

भाेपालः मां किसी भी हालत में अपने बच्चों का दर्द बर्दाश नहीं कर सकती। बच्चों पर आने वाली किसी भी परेशानी को देखकर मां की आंखों में आंसू आना लाजमी है। अब चाहे ये मां इंसान हो या जानवर, काेई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि मां ताे आखिर मां ही होती है! आप तस्वीर में जिस बंदर को देख रहे हैं, असल में वो एक मां है, जो अपने बच्चे काे गाेद में लेकर बिलख रही है। यह तस्वीर मध्यप्रदेश के जबलपुर की है। 

यह मासूम बंदर एक बाइक से टकरा कर घायल हो गया था। ये मां अपने जख्मी बच्चे को मृत समझ उसे गोद में लेकर तड़प रही थी, तभी वहां आने जाने वाले राहगीरों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने इस भावुक पल काे अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस ह्रदय विदारक दृश्य को जिसने भी देखा वो अपने आंसू नहीं रोक पाया। ये गमगीन माहौल तब तक नहीं बदला, जब तक उस नन्हें बंदर ने अपनी आंखे नहीं खोली। अपने बेटे को होश में देखकर इस मां की खुशी का ठिकाना ना रहा। सच कहते है पूरी दुनिया में एक मां के लिए अपने बच्चे से बढ़कर कुछ नहीं हाेता और यह वाक्या इस बात काे सच साबित करता है। 

Advertising