दिल दहला देने वाली वारदात, मां की ह''त्या कर रसोई में दफनाया श''व; 2 महीने बाद आरोपी बेटा गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 11:15 PM (IST)

पुरीः ओडिशा में दो महीने पहले कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर उसके शव को किराये के मकान के रसोईघर में दफनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ओडिशा पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे राज्य के अलावा झारखंड, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु में भी छानबीन की।

महिला का शव 24 अगस्त को उस समय बरामद किया गया जब पुरी के कुंभारपाड़ा इलाके में स्थित मकान के स्वामी ने एक बंद कमरे से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचित किया। यह मकान गजपति जिले के मूल निवासी मदन गजानन दलेई (40) और उसकी मां अन्नपूर्णा द्वारा किराए पर लिया गया था। पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि दलेई को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया, जहां वह एक दुकान में काम कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 57 दिन तक फरार रहा दलेई लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी बहुत कम करता था।

उन्होंने बताया सीसीटीवी फुटेज के लगातार विश्लेषण और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने कहा, "हालांकि, उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News