मनमोहन सिंह से मिलने AIIMS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Thursday, Oct 14, 2021 - 12:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया गुरुवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार शाम को एम्स भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने डॉ.सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टर से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पूर्व प्रधानमंत्री को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डा.सिंह की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख कर रही है। डा. सिंह इस साल अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

Seema Sharma

Advertising