केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की मां का निधन, AIIMS को डोनेटे की गईं आंखें...शरीर भी किया दान

Sunday, Sep 06, 2020 - 03:46 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। मंत्री ने ट्विटर पर बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मां का निधन हुआ। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पूजनीय माता जी की इच्छानुसार, उनके निधन के तुरंत बाद, उनका नेत्रदान एम्स, दिल्ली में संपन्न हुआ। आज दोपहर 3 बजे, मैं उनके पार्थिव देह को मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सौंपूंगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका देहदान हम सभी को सदैव समाज के लिए जीने की प्रेरणा देता रहेगा।'' उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि आपको बड़े ही दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि धरती पर मेरे सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी मां, का निधन हो गया है। मेरी पथ प्रदर्शक के गुजर जाने से मेरे जीवन में एक ऐसा शून्य पैदा हो गया है जिसे कोई नहीं भर सकता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। डॉ. हर्षवर्धन की मां के निधन पर कुमार विश्वास से लेकर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Seema Sharma

Advertising