ये हैं दुनिया के सबसे लकी पर्सन, सुनामी को भी दी है मात

Sunday, Oct 15, 2017 - 06:04 PM (IST)

बंगलुरू: बंगलुरू में रहने वाले मोहम्मद रियाज खान के साथ आए दिन कुछ न कुछ घटित होता रहता है। उनका सामना ऐसे हादसों से भी हुआ कि जहां किसी के बचने की भी उम्‍मीद न की जाए। मानो वे ऊपर वाले से अपनी किस्मत लिखवा कर पैदा हुए हों। कुछ ऐसे ही हादसे में एक बार फिर उनकी जान बच गई। आप सोच रहे होंगे कि हम इनकी बात क्यों कर रहे हैं? दरअसल, कुछ दिन पहले रियाज एक सड़क हादसे का शिकार हुए जब वो स्कूटर से कहीं जा रहा थे। इस दौरान उसकी पत्नी और 14 महीने की बच्ची भी साथ थी। सेल्ममेन रियाज दोद्दमावाल्ली इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया और सड़क पर स्कूटर से जाते समय अचानक गड्ढे में उसका पहिया फंसा और वह नीचे गिर गए। इसी बीच पीछे से आती तेज रफ्तार गाडिय़ों ने उनकी धड़कनें बढ़ा दीं, लेकिन उसकी किस्मत रही कि उनकी जान बच गई।

खान के साथ हुए हादसों की कहानी कहीं ज्यादा रोचक है। सबसे पहले उनकी जान साल 2004 में आई सुनामी में बची, जहां वो जैसे-तैसे बच पाए थे, उस समय काफी लोग मारे गए थे। इसके बाद साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमलों के दौरान खान बाल बाल बच गए थे। साल 2013 में खान हैदराबाद की एक होटल की बिल्डिंग में थे और जैसे ही वो उससे बाहर निकले तभी अचानक भरभराकर पूरी इमारत ढह गई।

कुछ दिन पहले जब वो हज यात्रा पर गए थे उस वक्त भी एक बड़े हादसे से उसका सामना हुआ। यहां भी किस्मत ने उसका साथ दिया। सऊदी में खान के साथ दो हादसे हुए पहला, एक विशाल क्रेन उनके ऊपर गिरने से बची, और दूसरा जिस कमरे में वो सो रहे थे वहां जनेटर में जोरधार धमाका हुआ। दोनों हादसों में ही कई लोगों की मौत हुई लेकिन रियाज का बाल भी बांका नहीं हुआ। हाल ही में हादसे की आपबीती बताते हुए खान ने कहा कि वो बंगलूरू की सड़कों की हालत बेहद खस्ती है। मेट्रो कंसट्रक्शन की आड़ में सड़कों में गड्ढे पड़े हुए हैं, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लेता है। 

Advertising