बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों की म्यांमार वापसी के लिए मांगी भारत से मदद

Sunday, May 27, 2018 - 11:33 AM (IST)

ढाकाः  बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भारत से मदद की गुहार लगाई। शुक्रवार को 2 दिन के दौरे पर भारत आईं  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उन्होंने मानवता के आधार पर रोहिंग्या मुस्लिमों  को शरण दी।

अब वे चाहते है कि रोहिंग्या शरणार्थी जल्द अपने देश लौट जाएं औऱ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए म्यांमार के साथ बातचीत में उनकी मदद करें। इससे पहले वे नरेंद्र मोदी के साथ पश्चिम बंगाल के विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।  

भारत दौरे दौरान शेख हसीना ने कहा कि रबींद्रनाथ टेगौर का रिश्ता दोनों देशों से है, क्योंकि उन्होंने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान लिखे हैं। उन्होंने कई कविताएं बांग्लादेश में रहते हुए लिखीं। इसीलिए हम दावा कर सकते हैं कि उन पर हमारा हक ज्यादा है। 

Tanuja

Advertising