सो रही पत्नी पर पति ने चाकू से किए 41 वार, खोपड़ी से बाहर आ गया दिमाग (PICS)

Monday, Feb 04, 2019 - 12:54 PM (IST)

गुडग़ांव: हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या का दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां एक शख्स ने सो रही अपनी पत्नी के चाकू से एक नहीं दो नहीं बल्कि 41 बार वार किए। उसका गुस्सा यहीं नहीं थमा। उसने लोहे के पाने से अपनी पत्नी के सिर पर इतनी बार वार किए कि उसका दिमाग खोपड़ी से बाहर निकल आया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपित ने बेड, फर्श और दीवार पर लगे खून के दाग धो दिए।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 


पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।  गुडग़ांव पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि 28 वर्षीय पंकज भारद्वाज और उसके 40 वर्षीय सहयोगी नशीम अहमद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।  उन्होंने बताया कि वंशिका शर्मा मृत मिली थी, उसके शरीर पर चाकू के वार के 40 निशान थे।  बोकन ने बताया, ‘‘ भारद्वाज घटना के बाद से फरार था। वह हमारा मुख्य संदिग्ध था। हमने उसे रविवार को लक्ष्मण विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।‘’ भारद्वाज और वंशिका की शादी अप्रैल 2016 में हुई थी।     



दोस्त ने बनाया था प्लान
घटना के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि वारदात का प्लान बनाने वाला आरोपित पंकज का दोस्त नसीम अहमद है। उसी के साथ वह काम करता है। उसने ही चाकू मुहैया कराया था। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि पंकज से नेहा ठीक से बात नहीं करती थी, जिसकी वजह से वह परेशान था। दहेज की मांग को लेकर भी झगड़ा होता था। 

Anil dev

Advertising