मिशन 2019: कांग्रेस के लिए चुनावी रणनीति तैयार करेंगे हार्वर्ड के प्रोफेसर

Saturday, Sep 01, 2018 - 07:34 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी के 2019 के चुनाव प्रचार में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और चुनाव रणनीतिकार स्टीव जोर्डिंग भारत में डेरा जमाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अपने यूरोप दौरे के दौरान जोर्डिंग से मुलाकात की थी। लंदन के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जोर्डिंग की कंपनी शीर्घ ही अनुबंध पर हस्ताक्षर करेगी। 

सूत्रों के अनुसार जोर्डिंग की टीम सितंबर में भारत में प्रचार शुरू कर देगी और अक्टूबर में अभियान में तेजी लाएगी। ​हालांकि इस अभियान को क्या रूप देना है इस पर समीक्षा करेगी। शुरू की रणनीति पर कांग्रेस उस सीट पर जोर देगी जिसमें वह आसानी से जीत हासिल कर सके। 2014 में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटें जीत पाई थी। पार्टी 2 राज्यों में सत्तारूढ़ है और 1 राज्य में सांझीदार है। 


कांग्रेस को 2019 के चुनावों में क्षेत्रीय पार्टी के साथ संतुलन बनाना होगा और भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाना होगा। एक सूत्र ने बताया कि कांग्रेस उन सीटों पर ध्यान दे रही है जहां उनका भाजपा से सीधा मुकाबला है। पार्टी को विश्वाश है कि 2014 के बाद पार्टी में सुधार हुआ है और सीधी लड़ाई में भाजपा को टक्कर देगी। 


पार्टी को उत्तर और पश्चिम भारत में भाजपा का मुकाबला करने के​ लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और पूर्व और दक्षिण भारत में गठबंधन पर जोर देना होगा। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड ऐसे राज्य हैं जहां कांग्रेस की भाजपा के साथ सीधी टक्कर होगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सपा बीएसपी गठबंधन की मदद लेनी होगी और बिहार से भी गठबंधन के सहारे जीत हासिल करनी होगी। 


 

vasudha

Advertising