पथरबाजों की गिरफ्तारी के विरोध में पुलवामा में हड़ताल

Wednesday, Apr 05, 2017 - 11:42 PM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिला में पुलिस द्वारा दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार करने के खिलाफ बुधवार को जिला में हड़ताल रही। हड़ताल की वजह से सभी दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे जबकि यातायात सडक़ों से नदारद रहा।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रात के दौरान 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह सभी पत्थरबाजी के मामलों में शामिल थे। साथ ही जिला में हड़ताल का आंशिक असर रहा।


बता दें कि गत रात पुलिस द्वारा पुलवामा शहर में एक युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद पत्थरबाजी की घटनाओं का अनुभव किया गया। पत्थरबाजी के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जाहिर है कि पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में सैंकडों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन युवकों को उपचुनावों की वजह से गिरफ्तार किया जा रहा है।

 

Advertising