इंसानियत शर्मसार, दबंगों ने घर में घुसकर इस महिला का किया ऐसा हाल...

Saturday, Jun 25, 2016 - 04:43 PM (IST)

पटना: जमीन के विवाद में एक महिला के साथ दबंगों ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि पीड़िता अब घर से बाहर भी नहीं जा सकती। पीड़िता घर में कैद होने को मजबूर है क्योंकि वे किसी को अपना चेहरा नहीं दिखा सकती। आरा जिले के चरपोखरी के बहियारा गांव में हुई इस घटना में चार दबंग रात को महिला अर्चना देवी के घर में घुस आए। उस वक्त महिला का पति काम पर गया हुआ था।


दीवार फांद कर घर में घुसे दबंगों ने अर्चना के साथ मारपीट की और उसके सिर के बाल छुरे से काट दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। जाते-जाते आरोपी ये भी कह गए कि जमीन पर अपना हक छोड़ दो। पीड़ित परिवार का गांव के ही सतीश सिंह से जमीन विवाद चल रहा है।पति सोनी सिंह की शिकायत पर डीएसपी जेपी कर्ण ने संंबंधित पुलिस थाने को जांच के आदेश दे दिए हैं। 
 
Advertising