''कड़ी मेहनत का मिला फल...'' नीलकंठ बख्शी ने पोस्ट शेयर कर तरुण चुघ को दी बधाई

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रमुख नेता, मीडिया रणनीतिकार और दिल्ली इकाई के पूर्व पदाधिकारी नीलकंठ बख्शी ने अपने सोशल मीडिया के 'X' अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 'राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला किया है। इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।'

सोशल मीडिया पर भी तरुण चुघ को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के प्रति उनकी लंबे समय से चली आ रही निष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान बताया है।

समर्थकों का कहना है कि तरुण चुघ ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और विभिन्न राज्यों में भाजपा के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बधाई संदेशों में उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा में नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की कामना की गई है। राजनीतिक गलियारों में भी इस नामांकन को भाजपा के रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है। राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन के बाद अब सभी की निगाहें उनके अगले राजनीतिक कदम और संसद में उनकी भूमिका पर टिकी हुई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News