हर घर तिरंगा अभियान एक स्वैच्छिक अभियान है, यह मजबूरी नहीं: श्रीनगर डिव काॅम

Saturday, Jul 23, 2022 - 06:05 PM (IST)

श्रीनगर: कश्मीर के मंडलायुक्त ने लोगों से कहा है  िकवे हर तिरंगा अभियान को मजबूरी न समझें। उन्होंने कहा कि यह एक स्वैच्छिक अभियान है और इसे किसी पर भी जबरन थोपा नहीं जाएगा।


घाटी में एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुये डिव काॅम पी के पोल ने कहा कि हर घर तिरंगा पूरी तरह से स्वैच्छिक है और इसे पर किसी पर नहीं थोपा जाएगा।


उन्होंने कहा कि 14 से लेकर 15 अगस्त के बीच जो लोग अपने घरों और दुकानों पर भारतीय देश के तिरंगे को फहराना चाहते हैं उनका स्वागत है और उन्हें तिरंगा वाजिब दामों पर मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से आपकी मर्जी पर है और इसमें कोई मजबूरी नहीं है।


उन्होंने कहा कि जो लोग तिरंगा फहराना चाहते हैं उन्हें पूरी तरह से इसके कोड को पालन करना होगा क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है।
 

Monika Jamwal

Advertising