Happy Rose Day 2019: राशि के अनुसार भेंट करें अपने प्यार को गुलाब

Thursday, Feb 07, 2019 - 11:52 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जालंधर (शीतल जोशी): मनुष्य के ग्रह और नक्षत्र उसकी सफलता और विफलता में हमेशा उसके सहयोगी होते हैं। कई बार ग्रहों के संयोग ऐसे बन जाते हैं कि न चाहते हुए भी इंसान को आगे बढऩे से कोई नहीं रोक पाता। यहां हम बात कर रहे है वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानि ‘रोज डे’ की। आप सोच रहे होंगे की रोज डे का राशि से कैसा नाता तो हम बता दें कि आप की राशि के स्वामी और राशि के पसंदीदा रंग का भेंट किया गया रोज या गिफ्ट आपकी किस्मत चमका सकता है। कई बार कुछ विशेष रंग हमारे लिए खुशी और सफलता लेकर आते हैं और कुछ बना-बनाया काम बिगाड़ देते हैं। तो आएं एक बार राशि के अनुसार उनके पसंदीदा रंगों को भी जान लें : 

मेष : इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है इसलिए इसका शुभ रंग लाल होता है। प्रेम और उर्जा स्वरूप  इस राशि के जातकों को लाल, गुलाबी और आरेंज रंग का गुलाब भेंट करने से वह तुरंत प्रसन्न होकर प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे। 

वृषभ : यह पृथ्वी तत्व की राशि है और इसका शुभ रंग गहरा हरा या हल्का नीला होता है। इसके अतिरिक्त पीले और हरे के मेल से बना रंग भी इसके लिए शुभ फलदायी होता है। 

मिथुन : इस राशि के जातकों का स्वामी बुद्घ और शुभ रंग पीला होता है जो कि मन में नए प्ररेणात्मक विचारों की उत्पत्ति का प्रतीक है। पीला रंग मन में आशावादी सोच को प्रर्दशित करता है। 

कर्क :  इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है जो मन की भावनाओं को नियंत्रित करता है। इनका शुभ रंग सफेद है इसलिए सफेद रंग का गुलाब भेंट करने से यह जल्द खुश होंगे। 


सिंह : इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है जो सफलता का कारक है। इनका शुभ रंग सुनहरा, नारंगी और पीला गहरा रंग है। सिंह राशि के जातकों को यदि उनके  पंसदीदा रंग का गुलाब या उपहार मिल जाए तो यह आप के प्रेम प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार कर लेंगे। 

कन्या : इस राशि का स्वामी बुद्घ है और शुभ रंग गहरा भुरा है। इसके अलावा नीला रंग इनमें आत्मविश्वास और जीवन में सतुंलन बनाने में सहयोग करता है। 

तुला : इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और इनका शुभ रंग हल्का नीला है जो सुख-शांति का प्रतीक है। 

वृश्चिक : इस राशि का स्वामी मंगल है और शुभ रंग मैरून माना जाता है। इस राशि के जातकों को गहरे लाल, मैरून रंग का गुलाब भेंट करना चाहिए। 

धनु : इस राशि के जातकों का स्वामी गुरू है और शुभ रंग गहरा नीला और उसकी तरह ही बैंगनी है। इस राशि के जातकों में वैसे तो बहुत आत्मविश्वास होता है लेकिन अगर इन्हें कभी कोई तनाव भी हो तो यह रंग उसे मन की शांति और सुकून देते है। 

मकर : इस राशि के जातक थोड़े कठोर होते हैं लेकिन अगर एक बार किसी पर विश्वास कर लें तो पूरी  ईमानादरी से रिश्ता निभाते हैं। इनका प्रिय रंग काला, गहरा भूरा और ग्रे है। 

कुंभ : जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए यह लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस राशि का शुभ रंग हल्का नीला और आसमानी नीला है। 

मीन : इस राशि के स्वामी गुरू बृहस्पतिदेव हैं। इनका शुभ रंग वायलेट, नीला,सफेद और लैवेंडर भी हो सकता है। प्यार के मामले में यह लोग सोच-विचार करने में बहुत समय लगाते हैं। 

अब आप भी सोचेंगे कि आप के प्रिय की राशि के अनुसार कौन से रंग का रोज या उपहार भेंट करने से आपकी लाइफ में पाजिटिविटी आए और आप का प्यार परवान चढ़े। 

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising