राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुनने पर राज्य भर में ख़ुशी

Saturday, Dec 16, 2017 - 04:12 PM (IST)

सांबा : जिला सांबा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गाँधी के अध्यक्ष चुने जाने पर मिठाइयाँ खिला कर एक दूसरे को मुबारक दी। वहीं ब्लॉक प्रधान कुमेर सिंह ने बताया कि उनकी सोच बड़ी ही उन्नत है उनका काम करने का तरीका भी सुलझा हुआ है। जिला साम्बा युवा उप प्रधान संदीप शर्मा ने कहा कि हमे एक नौजवान नेता की जरुरत थी जो हमे मिल गया है। भारत ही एक ऐसा देश है यहां नौजवान आबादी सबसे जयदा है और देश को युवा नेता की सख्त जरुरत थी और हम समझते है युवा नेतृत्व से देश और मजबूत और सशक्त होगा और आने वालो दिनों में केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार होगी। उन्होंने पूरे राज्य के लोगों की तरफ से राहुल गाँधी को कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाने पर मुबारक दी।
 

Advertising