उद्घाटन समारोह में चोरों ने उड़ाया हंस राज हंस का मोबाइल, 3 नेताओं की भी जेब हुई खाली

Thursday, Apr 08, 2021 - 01:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  दिल्ली में चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें किसी का भी डर नहीं रहा है। इसका अंदाजा भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मशहूर सिंगर हंस राज हंस के साथ घटी घटना को लेकर लगाया जा सकता है। एक फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे सिंगर के मोबाइल काे चोर उठा ले गए। इस घटना ने पुलिस पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


खबरों से मिली जानकारी के अनुसार हंस राज हंस दिल्ली के नरेला में नरेला-बवाना फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने से पहले उन्होंने पाया कि उनका फोन जेब से गायब हो गया। काफी छानबीन के बाद भी फाेन नहीं मिला, इसके बाद नरेला इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन में फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई गई।

 

बड़ी बात यह है कि सिंगर का फाेन चोरी होने के बाद जब वहां के लोगों ने अपनी जेबें टटोली तो  पार्षद सुनील चौहान और दो स्थानीय नेता दयानंद चौधरी और सुधीर के फोन भी जेब से गायब हो गए। पुलिस का कहना है कि जिस वक्त हंस राज हंस मंच पर पहुंचे, उस दौरान मंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोगों की भी भीड़ थी। फिलहाल पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

vasudha

Advertising