अफसोस! इतनी सस्ती जान: बार-बार चैनल बदल रही थी बहन, नाराज बच्ची ने लगा ली फांसी

Wednesday, May 09, 2018 - 10:38 AM (IST)

नोएडा: बड़ी बहन के बार-बार चैनल बदलने से नाराज 10 साल की बच्ची ने फांसी लगा ली। परिजन आत्महत्या से इंकार करते हुए घटना को हादसा बता रहे हैं। घटना नोएडा के सेक्टर-12 के ए-ब्लॉक में हुई। ए-ब्लॉक में प्रवीण रावत परिवार के साथ जिस मकान में रहता है। उसमें प्रवीण रावत के दो भाई भी पहले व दूसरे फ्लोर पर रहते हैं। एक भाई के साथ ही प्रवीण की मां भी रहती है। प्रवीण की पत्नी अंजू रावत भी नौकरी करती है। बच्ची के माता-पिता दोनों रोजाना सुबह 7 बजे काम पर चले जाते थे।  दोनों दोपहर को चलने वाले स्कूल में पढऩे जाती थीं। मानुषी 5वीं की छात्रा थी। मंगलवार सुबह ब‘ची के माता-पिता ड्यूटी पर चले गए, तब दोनों बहनें एक साथ टीवी देखने लगीं।

परिवार के लोगों ने बताया कि छोटी बहन मानुषी टीवी पर जो चैनल देखना चाह रही थी उसे बड़ी बहन बार-बार बदल दे रही थी। मानुषी से बड़ी बहन ने रिमोट मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया, जिसके चलते मानुषी नाराज हो गई और यह कहते हुए जबरन रिमोट लेकर दूसरे कमरे में चली गई कि अब एक ही चैनल देखो। इसके बाद मानुषी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बड़ी बहन सोनम अकेले टीवी देखने और खेलने में व्यस्त रही। इसी बीच, जब दूसरे फ्लोर से दादी कमरे में आईं तो मानुषी नहीं दिखी। इस बारे में पूछने पर बड़ी बहन ने नाराज होकर कमरे में जाने की बात कही। दादी को कमरा बंद मिला। उन्होंने कई बार धक्का दिया, जिससे दरवाजे की सिटकनी खुल गई। वहां देखा तो ग्रिल के सहारे दुपट्टे के फंदे में मानुषी बेहोश पड़ी थी। उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से सेक्टर-12 स्थित मेट्रो अस्पताल ले गईं। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

Anil dev

Advertising