हैंडलूम विभाग ने कश्मीर के लोगों  को सरकारी योजनाओं से करवाया अवगत

Friday, Apr 09, 2021 - 04:05 PM (IST)

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के हैंडलूम विभाग ने श्रीनगर के सौरा में एक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। विभाग ने कहा कि सरकार कलाकारों की बेहत्तरी हेतु कई कार्यक्रम कर रही है और इससे कश्मीर के हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिल रहा है। 

इस मौके पर भारी संख्या में कलाकार और स्थानीय लोग पहुंचे थे। उन्हें बताया कि किस तरह से वे सरकारी प्रोजेक्टस का लाभ उठा सकते हैं। लोगों को कम से कम दस लोगों का ग्रुप बनाने को कहा गया जोकि सेल्फ हैल्प ग्रुप होंगे और उन्हें प्रत्येक ग्रुप के हिसाब से सरकार एक लाख की मद्द देगी।


अब्दुल मजीद खान नाम के एक कलाकार ने कहा,  कैंप बहुत महत्वपूर्ण था। पहले कलाकार घर पर बैठकर काम कर रहे थे और उन्हें ऐसी योजनाओं के बारे में पता नहीं था पर अब हमे बताया गया कि हमे लुटना नहीं है बल्कि सतर्क औश्र जागरूक भी होना है।


रेड रोज नाम के एक ग्रुप की चेयरमैन रफीका ने कहा, मेरे साथ दस महिलाएं काम कर रही हैं। हम लोगों को भी मौके दे रहे हैं कि वे अपनी कला का सही इस्तेमाल करें। साहिबा नाम की एक अन्य कलाकार ने कहा, हमे योजनाओं के बारे में बताया गया और काम शुरू करने के लिए पचाय हजार की राशि भी दी गई।
 

Monika Jamwal

Advertising