कश्मीर: पुलवामा में तहसील कार्यालय में मिला हैंड ग्रेनेड

Thursday, Aug 20, 2020 - 04:53 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को एक तहसील कार्यालय में एक हैंड ग्रेनेड पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को दोपहर में ग्रेनेड पड़ा हुआ मिला। बम निरोधक दस्ते ने बाद में ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Monika Jamwal

Advertising